मधुबनी : जिले के अरेरा थाना क्षेत्र स्थित कपसिया मूसहरी टोले में सिरफिरे दामाद ने साला और ससुर को चाकू मारकर किया घायल। घटना को लेकर बताया जा रहा है की उमा शंकर राय के व्यवहार और प्रताड़ना से परेशान उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों , एक बेटा एवं दो बेटीयों के साथ मायके में रह रही थी। वहीं उमा शंकर राय शाम में अपने ससुराल आया। ससुराल में उसकी पत्नी से उसने झगड़ा झंझट करने लगा। उसी दौरान वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा जब उसका शाला अपनी बहन को बचाने गया तो उमा शंकर राय ने साले नंदा कुमार राय पर चालू से हमला कर दिया। पुत्र पर चाकू से हमला होता देख पुत्र को बचाने पहूचे ससुर सगुण राय को भी सनकी दामाद उमा शंकर राय ने चाकू मार दिया। उमा शंकर राय के चाकू के हमले में पिता पुत्र दोनों घायल होगया। इसी बीच अगल बगल के लोग इकट्ठे हो गए और सनकी दामाद को पकड़ कर उसके हाथ से बड़ा सा चाकू छीन लाया। लोगों ने घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया। घायल पिता पुत्र को लेकर चिकित्सक कुणाल ने बताया की दोनो खतरे से बाहर है। वहीं परिजनो और मुहल्ले के लोगों ने आरोपी सिरफिरे दामाद को पकड़ कर घटना की जानकारी
अरेरे थाना अध्यक्ष नेहा कुमारी को दिया। सूचना मिलने के बाद बिना देर किए दल बल के साथ पहूंची अरेरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात करने के बाद आरोपी उमा शंकर राय को कब्जे में लेकर थाना पहुंची। जहां कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। वही पुलिस प्रशासन से आरोपी की पत्नी सहीत पूत्र एवं पिरीत परिवार ने कठोर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी