मधुबनी
रहिका प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत टीपीसी भवन में राशन कार्ड लाभुकों के बीच राशन कार्ड वितरण किया गया। बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल और मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार के संयुक्त तत्वावधान में कैंप लगाकर राशन कार्ड का वितरण किया गया। रहिका प्रखंड के रहिका, सतलखा,हुसैनपुर, ककरौल दक्षिणी और उत्तरी और बसौली पंचायत के करीब 115 लाभुकों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया। मधुबनी सदर एसडीएम अश्वनी कुमार ने कहा कि रहिका प्रखंड में लगभग एक हजार के करीब कार्ड बनाया गया हैं। एमओ कार्यालय से सूची बनाकर संबंधित पंचायत के लाभुकों को एमओ कार्यालय से राशन कार्ड वितरण किया जायेगा।एसडीएम ने कहा जो लाभुक आवेदन किए हैं जिनका नही बना हैं उन सभी पात्र लाभुकों का भी बनेगा। यदि कही कोई शिकायत या कुछ लोग गड़बड़ करते हैं तो उनकी शिकायत कीजिए उनके खिलाफ कड़ी करवाई की जायेगी। बिस्फी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा राशन कार्ड बहुत ही जनकल्याणकारी योजना हैं इससे सिर्फ राशन और अनाज ही नहीं मिलता बल्कि आयुष्मान भारत योजना जिसमें पांच लाख तक का स्वास्थ बीमा होता है उसमे भी काम आता हैं। सरकार का मकसद हैं हर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार के कार्यों की सराहना किया। राशन कार्ड प्राप्त करने वाले लाभुक विनय कुमार झा और दिवाकर कुमार ने कहा हम राशन कार्ड प्राप्त करके बहुत खुश हैं। सभी लाभुकों के चेहरों पर मुस्कान दिखी सभी खुश थे। सभी लोगों ने एसडीएम अश्वनी कुमार के कार्यों की सराहना किया।इस राशन कार्ड कैंप में रहिका अंचल अधिकारी अभय कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानेश कुमार , विजय कुमार कार्यपालक सहायक, अरविंद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभांशु झा, प्रभात रंजन, सुधीर ठाकुर , पवन झा ,नागेंद्र भारद्वाज, बबलू ठाकुर ,बबलू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी