वीरेन्द्र दत्त / फुलपरास(मधुबनी)
धरती पर रहने वाले मनुष्य समेत तमाम अन्य जीव जंतुओं के लिए जल के अपरिहार्यता से लोगों को अगाह करते प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकगणों ने मंगलवार पूर्वाह्न प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। लगातार कम होते जा रहे भूगर्भ जल स्तर से होने वाली भविष्य की परेशानियों के प्रति उन्हें जागरुक बनाने का प्रयास किया गया। इस क्रम में राजकीय मध्य विद्यालय,फुलपरास एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहुअरवा के शिक्षकों एवं बच्चों ने क्रमशः प्रभारी प्रधानाध्यापिका दुर्गी कुमारी एवं प्रधानाध्यापक मानवेन्द्र कुमार नवीन की अगुवाई में जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के प्रति आमजनों को संकल्प लेने का संदेश दिया। हाथों में बैनर पोस्टर लिए शिक्षकों एवं बच्चों ने आमजनों से जल के दुरुपयोग से बचने हेतु प्रयत्नशील रहने के प्रति अगाह भी किया। प्रभातफेरी के दौरान लगातार गिरते भूगर्भ जलस्तर के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को सचेत करते हुए इससे निबटने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग (वर्षा जल संग्रहण) के लिए प्रेरित किया गया। वृक्षारोपण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों एवं शिक्षकों के द्वारा आमजनों को इस हेतु प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के सभी शिक्षक,शिक्षिका एवं छात्रगण उपस्थित थे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी