
वीरेन्द्र दत्त , फुलपरास (मधुबनी)
मानसून दस्तक दे रहा है। बाढ़ बरसात का समय शुरु होने वाला है। अनुमंडल वासियों की एक बड़ी आबादी को भूतही बलान नदी की बाढ़ के कहर से बचाने के लिए सीमाई ईलाका लौकहा से लेकर रामनगर गांव के विस्तारित अंश तक कुल 52 किलामीटर की लंबाई में बने नदी के पूर्वी और पश्चिमी सुरक्षात्मक तटबंध की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है।तटबंध के 31.610 किलोमीटर पूर्वी तथा 29.970 किलोमीटर पश्चिमी तटबंध को सरकारी नियमानुकूल चार चकिया वाहनों हेतु मोटरेबुल बनाये रखने का प्रावधान है। जिसका दावा विभाग करता भी दिखता है। ताकि आकस्मिक और विपरित परिस्थिति में तटबंधों को सुरक्षित रखने में सहूलियत हो ! परंतु वास्तविक स्थिति इसके बिल्कुल उलट है। कहीं कहीं तो तटबंधों के उपरी सिरे इस कदर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि पैदले चलने वाले भी संभल कर ना चले तो उनका फिसलना या गिरना प्रायः निश्चित है। सूत्रों के मुताबिक दोनों तटबंधों के करीब दर्जन भर जगहों पर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से तटबंध की मरम्मत आवश्यक है। कहीं कहीं तो नदी की जलधारा का सीधा तटबंध से टकराकर बहने की बात बताई जा रही है। इधर 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक बाढ़ सुरक्षा के लिहाज से विभाग के अधिकायिों एवं कर्मियों को एलर्ट मोड में रहने का निर्देश होता है। परंतु अनुमंडल के इन तटबंधों का तो अभी तक रख रखाव का काम भी कायदे से प्रारंभ नहीं हो पाया है। रीभर साईड एवं कंट्री साईड में तटबंध के स्लोपों पर जंगली झाड़ियों का अंबार लगा है। अमूमन हर एक दस बीस कदम पर बड़े बड़े रेन कट बने पड़े हैं। सुखाड़ के समय में ट्रैक्टरों द्वारा मिट्टी ढ़ोये जाने के तटबंधों पर सैकड़ों जगह ढ़लान और रास्ते बने हैं। बावन किलोमीटर तटबंध की सुरक्षा हेतु बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल फुलपरास में मात्र तीन कनीय अभियंतॉ पदस्थापित हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक यहॉ के सहायक अभिंयता की बदली फरवरी में ही हो चुकी है। तब से लेकर अब तक प्रभारी के रुप में दूसरे अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता काम काज संभाल रहे हैं। नदी में फ्लैश फ्लड को छोडकर अब तक दो बार बड़ी बाढ़ आ चुकी है। विगत 20 जून को नदी में आई बाढ़ खतरे के निशान से एक फीट उपर तक पहुॅच गई थी। तटबंधों की खस्ताहाली से इसके किनारे बसे लोग संभावित बाढ़ की परेशानियों को लेकर आशंकित है। विभाग अब तक सुरक्षात्मक कार्यों को लेकर सरकारी आदेश/निर्देश की प्रतीक्षा में है। भूतही बलान नदी के बाढ़ की विभिषिका को कमतर ऑक कर सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा को भगवान भरोसे छोड़ने जैसा बताया जा रहा है।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी