
कृषि विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण(आत्मा), मधुबनी के पाँच प्रखंडों यथा पंडौल, राजनगर, बिस्फी, बेनीपट्टी एवं मधेपुर के 10 पंचायतों में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
ज्ञात हो कि खरीफ किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं किसान सलाहकार के माध्यम से कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए मिट्टी जाँच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग, फफूँदनाशी एवं कीटनाशी से बीजोपचार, सिंचाई के लिए जल प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण एवं समेकित कीट तथा पोषक तत्व प्रबंधन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। किसान चौपाल के माध्यम से मोटे अनाज एवं मक्का की कलस्टर में खेती करने वाले किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ विपणन के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में स्वयं आवेदन करने से संबंधित जानकारी के साथ-साथ कृषि यांत्रिकरण एवं उद्यान निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रखंडों में आयोजित किसान चौपाल में विभिन्न पंचायतों में माननीय जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता दी। प्रखंडों में पदस्थापित आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक के द्वारा आत्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी