
अंधराठाढ़ीकर। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बरसाम गांव में जेसीबी से पैनपीबी पोखर में उराही के दौरान सोमवार को भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली है. मूर्ति काले पत्थर की है. मूर्ति की उंचाई करीब दो फीट की है. इस मूर्ति के नीचले भाग में लक्ष्मी और सरस्वती की भी प्रतिमा है. तथा उपर के किनारे में गणेश भगवान है. मूर्ति पहले से कुछ टुटा हुआ है. इधर
मूर्ति के खबर मिलते ही आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई. उसी पोखर के एक बगल में भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पंडित द्वारा पूजा-पाठ आरंभ कर दिया गया है. लोगों द्वारा सौ वर्ष पुरानी मूर्ति बतायी जा रही है.
सूचना मिलते ही रूद्रपुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी प्रियदर्शनी पहुंचकर जायजा लिये.

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी