मधुबनी : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 06, मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वातावरण निर्माण के उद्देश्य से मधवापुर प्रखंड के मुखियापट्टी पंचायत मे जीविका दीदियों के नेतृत्व मे रात्रि चौपाल का आयोजन कर सभी उपस्थित जीविका दीदीयों ने मतदाताओं को मतदान हेतु शपथ दिलायी। साथ ही निर्णय लिया गया की हर-घर और जीविका समूहों के द्वारा अनिवार्य रूप से 20 मई 2024 को सुबह में गर्मी को देखते हुए “पहले मतदान, फिर जलपान” को ध्यान मे रखकर मतदान हेतु परिवार के अन्य मतदाता के साथ मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जायेगा।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।