रिपोर्ट : सानु झा
एक तरफ जहाँ लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नेताओं के बयानों ने सियासी पारा और भी हाई कर दिया है। लोकसभा चुनाव प्रचार में जा रहे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने उनसे उनका घर छीना, रामविलास जी की मूर्ति फेंक दी, उनका परिवार, पार्टी और पार्टी चिन्ह भी छीन लिया। चाचा-भतीजे में लड़ाई लगा दी। अगर कोई खुदगर्ज आदमी रहता तो भाजपा के साथ नहीं जाता। चिराग ने ही कहा था कि जो संपन्न दलित हैं उन्हें अपना आरक्षण छोड़ देना चाहिए। आरक्षण और RSS के बारे में चिराग को कोई समझ नहीं है, थोड़ा जानकारी एकत्रित करें; जानकारी उन्हें तब मिलेगी जब वह अपने पिता जी के भाषणों को सुनेंगे। वह हम सभी के नेता थे, वह BJP को दंगाई कहते थे और आरक्षण विरोधी बताते थे। खैर चिराग अभी नादान हैं।
चिराग :
चिराग ने तेजस्वी के बयान पर हमलावर होते हुए कहा कि जितनी चिंता वह हमारी करते हैं उतनी वह अपनी पार्टी और प्रत्याशियों की करते तो आज ऐसा दिन देखने को नहीं मिलता। अपने इतिहास को देखें, लोग आज भी ‘जंगलराज’ के नाम से उस कालखंड जानते हैं। अपने प्रत्याशियों को देखें शायद जमानत भी ना बचे। जितनी बातें वह हमारे परिवार और व्यक्तिगत चीजों पर करते हैं, उससे हमारे प्रदेश को कोई लेना-देना नहीं है। हम चुनावी रणक्षेत्र में हैं, उस पर बातें होनी चाहिए। प्रश्न उठानी है तो हमारे विजन पर उठाये। आप सिर्फ कहते हैं कि हमने नौकरी दी हैं, आप दो बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रहे; आपने राज्यांश को बढ़ाने के लिए क्या किया? कितनी फीसदी राज्यांश बढ़ा है बताये, जिससे आप लोगों को सैलरी देते? सिर्फ रोजगार का ढिंढोरा पीटते हैं। रही बात अनुभव की तो सिर्फ हवादार कमरों में बैठकर राजनीति करने से राजनीतिक अनुभव नहीं होती है। लोगों के सुख-दुःख में जमीन पर उतर कर भाग लेने से अनुभव बढ़ता है। जब वह सरकार से बाहर थे तो पूछिये वह कितना लोगों से बाहर जाकर मिले हैं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया