बेनीपट्टी | बुनियाद केंद्र पर आज 24 दिव्यांग लाभुकों को बैटरी ट्राइसाइकिल दिया गया। साथ ही 35 लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देशानुसार यह वितरण बेनीपट्टी अनुमंडलीय बुनियाद केंद्र से किया गया।
बेनीपट्टी अनुमंडल के 40 लाभुकों को कॉल करके बुलाया गया जिसमे से 24 लाभुक ट्राइसाइकिल लेने आए।
वितरण ADSS आशीष अमन एवम प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपट्टी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।
वितरण के पहले लाभुकों को ट्राइसाइकिल चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया जिसके पश्चात ट्राइसाइकिल वितरण किया गया। ठंड एवम शीतलहर को देखते हुए, लाभुकों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।