मधुबनी | शहर के नगर थाना क्षेत्र के मधुबनी से पंडौल जाने वाले मुख्य मार्ग पर कोतवाली चौक के समीप मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार युवक को रौंदा दिया जिससे युवक की मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित वार्ड नंबर 42 के मोहमद समीर उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिजन ने बताया कि पिता और बेटा दोनो बाइक पर सवार होकर होकर कचड़ा फेंकने हॉस्पिटल रोड के तरफ आ रहा था। डीएम आवास के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार को रौंदते हुए आगे को निकल गया। वही सड़क दुर्घटना के बाद आस पास के लोग घनास्थल की दौड़े, सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने युवक मृत घोषित कर दिया।
वही इस सड़क दुर्घटना की जानकारी नगर थाना को दी सूचना पाते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुट गई। वही पुलिस मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक युवक 10वी कक्षा में बढ़ाई करता था, इस वर्ष 10 वी का फाइल परीक्षा देने वाला था युवक चार बहन और इकलौता भाई था। मृतक युवक का पिता कोतवाली चौक पर ही चिकेन का दुकान कर अपने घर का पालन पोषण और मृतक युवक अपने पिता को दुकान में हाथ बटाता था। वही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी