
मधुबनी | रहिका थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांड में फरार चल रहे शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। रहिका थाना अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर रहिका थाना कांड संख्या 07/22एव 37/22के प्राथमिकी अप्राथमिकी के नामजद अभियुक्त श्रवण कामत, मनोज चौधरी शराब मामले में फरार चल रहा था उक्त मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
वही सुमित कुमार को वाहन चेकिंग अभियान के तहत तलाशी लेने पर जैकेट के जेब से रॉयल क्लासिक विस्की की तीन फ्रूटी जैसा डब्बा से शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया एव अपाची बाइक जप्त कर उत्पाद मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान श्रवण कुमार कामत पिता स्व0राजेंद्र कामत 2, सुमित कुमार कामत पिता सिकंदर कामत दोनों ग्राम हुसैनपुर वही तीसरा अभियुक्त मनोज चौधरी पिता स्वoनूराई चौधरी ग्राम कोठा टोल सभी थाना रहिका जिला मधुबनी को न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का रहिका थाना में पूर्व का भी अपराधिक इतिहास है। मौके पर एसआई राहुल कुमार, नंद कुमार, चंदन कुमार सिंह के साथ अन्य पुलिस बल तैनात थे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी