
मधुबनी | जिले के सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों को कुल 257 लैपटॉप वितरित किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में लैपटॉप वितरण का कार्य किया गया है।

उन्होने कहा कि इससे उन्हें कार्य करने में सहूलियत होगी।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों यथा:- डिजिटाइजेशन, म्यूटेशन,आरटीपीएस और जमाबंदी जैसे कार्य समय पर निष्पादित किए जा सकेंगे। परिमार्जन, जमाबंदी में सुधार ,आधार सीडिंग, दाखिल खारिज, अभियान बसेरा जैसे संबंधित कार्यों को समय पर निष्पादन किया जा सकेगा। मौके पर अपर समाहर्ता नरेश झ भी उपस्थित थे।

रन फॉर सोल्जर्स” मिनी मैराथन का आयोजन 12 अक्टूबर को, सम्मान और सलाम फाउंडेशन की ओर से विशेष पहल !
हनुमान चालीसा पर मधुबनी पेंटिंग उकेरने वाले कलाकार ने किया अद्भुत चमत्कार
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के आलोक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को जन शिकायतों को सर्वाेच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर गांव के 2 युवक हथियार व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
जिलाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में औचक निरीक्षण, इजरायलपुर में मत्स्य विभाग के प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध अलोकतांत्रिक : अशोक सहनी