दरभंगा | जिला में एक बार फिर तेज रफ्तार का कर देखने को मिला है। बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ पर दरभंगा-कुशेश्वर स्थान पथ पर तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो ने स्कूली छात्रा को ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। जिसके बाद वहां उपस्थित उग्र ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर हंगामा करने लगे। यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही बिरौल अंचलाधिकारी सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर शांत किया तथा यातायात को बहाल किया।
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि सिसौनी गांव की तीसरी कक्षा की 11 वर्षीय मनीषा कुमारी अपने घर से स्कूल जाने के लिए जैसे ही सड़क पार कर रही थी। उसी वक्त तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने ठोकर मार दी। जिससे उक्त छात्रा की मौत मौके के ही हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर इस घटना की सूचना प्रशासन को दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर शांत किया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तथा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
वही बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि सड़क हादसे के बाद स्थानीय उग्र लोगों ने दरभंगा कुशेश्वरस्थान मुख्य पथ को जामकर हंगामा करने लगे। जैसे ही इस घटना की जानकारी हम लोगों को लगी हम लोग मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथा अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया