हरलाखी (मधुबनी):
सीमा सुरक्षा बल (SSB) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को हरलाखी प्रखंड के फुलहर बॉर्डर इलाके से एक बड़े तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया और यूट्यूबर हरिशम्भू को गिरफ्तार किया।
बाप-बेटे का तस्करी नेटवर्क
जांच में पता चला है कि यह धंधा हरिशम्भू अपने पिता के साथ मिलकर करता था। उसका पिता पहले भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। फुलहर बॉर्डर इलाका लंबे समय से तस्करों का गढ़ माना जाता है, जहाँ से बाप-बेटा मिलकर नशे का कारोबार चला रहे थे।
यूट्यूब पत्रकारिता की आड़
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरिशम्भू ने यूट्यूबर बनने के बाद पत्रकारिता का मुखौटा ओढ़ लिया था। कई दैनिक अखबारों के ब्यूरो चीफ के संपर्क में रहकर उसने कई बड़े अखबारों में अपना नाम पत्रकार के रूप में छपवाया। यही नहीं, पत्रकारिता की आड़ में वह ब्लैकमेलिंग और तस्करी करता था।
देह व्यापार से भी कनेक्शन
जांच में यह भी सामने आया है कि उसका नेटवर्क देह व्यापार से भी जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो से उसके अवैध गतिविधियों के सबूत मिल रहे हैं।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सीमा पर सक्रिय था। अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह का पूरा भंडाफोड़ किया जाएगा और कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया