क्या सांसद पप्पू यादव और उनकी पत्नी सांसद रंजिता रंजन के बीच रिश्ता बिगड़ गया है। मीडिया के सामने आकर रंजिता रंजन ने कहा है कि हम दोनों का राह अलग-अलग है। पप्पू जी दो वर्षों से अलग रह रहे हैं। वे जो कर रहे हैं उससे न मेरा और न मेरे बच्चे का कोई लेना-देना देना है। ऐसा क्यों बोली रंजित रंजन। दोनों की जोड़ी की खूब चर्चा होती थी फिर ऐसा क्या दोनों के बीच खटास हो गया कि कांग्रेस सांसद रंजित रंजन को मीडिया के सामने आकर ऐसा बोलना पड़ा। हालांकि पप्पू यादव ने कभी कुछ नहीं बोला है। बताया जा रहा है कि बच्चे भी पप्पू यादव से अलग रहने लगे हैं। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रहा है।

पप्पू यादव हमेशा अपनी पत्नी की तारीफ करते रहते थे और दोनों की कैमिस्ट्री की खूब चर्चा होती रहती थी। हाल हीं में पप्पू यादव की पिताजी का निधन हुआ था इसमें रंजित रंजन पूर्णिया में मौजूद थी और पप्पू यादव जब पेड़ लगा रहे थे तो उनकी पत्नी रंजित रंजन पेड़ के नीचे मिट्टी और पानी डाल रही थी। लेकिन अचानक ऐसी खबर से लोग हतप्रभ हैं। इतना तो है कि दोनों अलग-अलग मिजाज के हैं। सांसद रंजित रंजन की छवि बेदाग तो है ही वे एक प्रखर नेता और वक्ता भी हैं। गांधी परिवार से रंजित रंजन का रिश्ता अत्यन्त मधूर है। तभी तो विपरीत परिस्थिति में कांग्रेस उन्हें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा भेजी। पप्पू यादव जैसे बाहुबली नेता के साथ उन्होंने बेहतरीन रिश्ता निभा रही थी। पप्पू यादव और रंजित रंजन के दो बच्चे हैं। बेटा और बेटी दोनों अच्छी शिक्षा प्राप्त कर खेल के क्षेत्र में भी हाथ बढ़ाया है। दोनों अपनी मां के साथ दिल्ली में रहते हैं जैसा कि लोग बताते हैं। सांसद पप्पू यादव बिहार में एक बड़ा नाम है। वे छः बार सांसद रह चुके हैं। हमेशा ग़रीब असहाय और आपदा के समय लोगों की खिदमत करने वाले इकलौता नेता हैं। इस बार भी पप्पू यादव पूर्णिया से सांसद चुने गये हैं उन्होंने राजनीतिक चतुराई का ऐसा परिचय दिया कि मोदी नीतीश और तेजस्वी तीनों इनके सामने फेल हो गए और ये जीतकर संसद पहुंच गए। निडर शाहसी और बेबाक बोलने वाले सांसद पप्पू यादव हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। सूरत जेल में बंद कुख्यात अपराधी विश्नोई ने हाल हीं में सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी पर बिहार में हाय तोबा मचा है । पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है। लगता है इसी को देखते हुए रंजित रंजन मीडिया के सामने ऐसा बयान दी है। पप्पू यादव को वे हमेशा समझाती रहती हैं लेकिन किसका मजाल है कि सांसद पप्पू यादव को समझा ले। वो जो ठान लेते हैं वह कर दिखाते हैं इसके एक नहीं सैकड़ों प्रमाण है। कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कराया लेकिन लालू तेजस्वी के कारण इन्हें बड़ा नुक़सान उठाना पड़ा है। सच्चाई क्या है यह तो नहीं पता लेकिन सांसद रंजित रंजन का बयान बिहार की राजनीति में एक हलचल जरूर पैदा कर दिया है। इस सम्बन्ध में जब तक पप्पू यादव कुछ नहीं बोलते तब तक कुछ कहना मुनासिब नहीं होगा।


नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*
90 से 95 प्रतिशत तक निःशुल्क दवाओं के वितरण मामले में पूर्वी चम्पारण शामिल