कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री
काठमांडू, 12 सितंबर 2025
नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है। देश को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिली हैं और यह उपलब्धि हासिल की है सुशीला कार्की ने। शुक्रवार को उन्हें नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इससे पहले वे नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश भी रह चुकी हैं। सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को हुआ था, और जन्मस्थल है शंकरपुर, बिराटनगर, मोरंग जिला, पूर्वी नेपाल।
सुशीला कार्की का परिचय
- जन्म: 7 जून 1952, बिराटनगर (नेपाल)
- शिक्षा: उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और एलएलबी की पढ़ाई की।
- कानूनी करियर: 1978 में वकील के रूप में प्रैक्टिस शुरू किया और धीरे-धीरे नेपाल की न्यायपालिका में अपनी पहचान बनाई।
- सुप्रीम कोर्ट जज: 2009 में नेपाल सुप्रीम कोर्ट की जज बनीं।
- पहली महिला मुख्य न्यायाधीश: 2016 में उन्हें नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके कार्यकाल में कई ऐतिहासिक फैसले हुए और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सख्त छवि रही।
राजनीतिक यात्रा की पृष्ठभूमि
हालांकि सुशीला कार्की राजनीति से प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ी थीं, लेकिन उनका नाम हमेशा ईमानदारी, पारदर्शिता और न्यायप्रिय छवि के लिए लिया जाता रहा है। नेपाल के मौजूदा सियासी संकट और ओली सरकार के पतन के बाद उन्हें सर्वसम्मति से अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया।
- क्यों चुना गया सुशीला कार्की को?
- साफ-सुथरी छवि और निष्पक्षता
- संविधान और कानून की गहरी समझ
- जन-आंदोलन (Gen-Z मूवमेंट) का समर्थन
- नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होने का अनुभव
- ऐतिहासिक उपलब्धि
सुशीला कार्की अब नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं। उनका कार्यकाल अंतरिम होगा लेकिन उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे देश में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और नई सरकार के गठन की राह आसान करेंगी।

नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट
रेलवे का नया नियम, अगर आप भी ट्रैन से यात्रा करते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है !