बिहार में परिवहन सहित सात विभागों में ताबड़तोड़ ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। बिहार सरकार के सात विभागों में करीब 225 पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें मुख्य रूप से परिवहन, श्रम संसाधन, समाज कल्याण, उद्योग, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, खान एवं भूतत्व विभाग शामिल हैं। इसमें श्रम संसाधन विभाग ने 51 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बिहार सरकार द्वारा किए गए फेरबदल के अनुसार, आदित्य राजहंस को अपर श्रमायुक्त, अरुण कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त श्रमायुक्त कर्मकार कल्याण बोर्ड, कविता कुमारी को संयुक्त श्रमायुक्त पटना, विजय कुमार को संयुक्त श्रमायुक्त पटना, राजेश कुमार को उप श्रमायुक्त दशरथ मांझी संस्थान, रोहित राज सिंह को बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उप श्रमायुक्त बनाया गया है। वहीं, अकबर जावेद आजाद को उप श्रमायुक्त पटना की जिम्मेवारी दी गई है।
परिवहन विभाग में भी फेरबदल
परिवहन विभाग ने 12 अपर जिला परिवर्तन पदाधिकारियों के तबादले किये हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक उपेंद्र राव को दरभंगा, अर्चना कुमारी को सिवान, विनोद कुमार को पटना , संजीव कुमार सिंह को कटिहार, संजय कुमार को भागलपुर, संतोष कुमार सिंह को औरंगाबाद, रंजी कुमार को नालंदा , दिव्य प्रकाश को भोजपुर, सुलेमान आलम को अपर जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया