पूर्णिया,
पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चन्द्र नारायण प्रसाद के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को पप्पू यादव से भेंट कर शोक संवेदना जताई। संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू के नेतृत्व में उनके पूर्णिया स्थित आवास पर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पुण्यात्मा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर डॉ बैजू ने अपने संदेश में पप्पू यादव के पिता को मिलनसार स्वभाव वाला मिथिला-मैथिली के विकास का हितचिंतक बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से गहरा नाता रखने वाले स्व चन्द्र नारायण प्रसाद बहुगुण संपन्न व्यक्तित्व थे। प्रतिनिधि मंडल में डा बैजू के साथ डा गणेश कांत झा, मनीष झा रघु एवं प्रवीण कुमार झा शामिल थे।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने पप्पू यादव के पिता को कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी बताते हुए मातृभाषा मैथिली का असीम अनुरागी बताया। उन्होंने कहा कि यह पप्पू यादव के पिता का मातृभाषा के प्रति असीम अनुराग ही था कि उन्होंने अपने पुत्र और पुत्रवधू को सांसद के रूप में मैथिली में शपथ ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के दरभंगा जिला अध्यक्ष बालेंदु झा के पिता निरंजन कुमार झा के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की। शुभंकरपुर स्थित बालेंदु झा के आवास पर पहुंचकर उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि दी। मौके पर डा बैजू ने बालेंदु के पिता को त्यागी पुरुष बताते हुए कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के लिए वे हमेशा जीवंत बने रहेंगे। इस दौरान विनोद कुमार झा, संतोष कुमार झा, आशीष चौधरी, पुरुषोत्तम वत्स, मणिभूषण राजू आदि भी साथ थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया