आचार्य सुरेंद्र झा सुमन की 114 वीं जयंती पर विद्यापति सेवा संस्थान ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिथिला के वरद् पुत्र को कृतज्ञ नमन किया और आचार्य सुमन अमर रहे के नारे लगाए। मौके पर संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने सुमन जी के प्रति अपना उद्गार व्यक्त करते हुए उनकी रचित शिव पंचाक्षर स्तुति की चर्चा की। उन्होंने कहा कि देवों के देव महादेव की महिमा का वर्णन करती सुमन जी की यह रचना भारतीय साहित्य की अनुपम, अद्वितीय और अद्भुत कृति है।
डा अमलेंदु शेखर पाठक ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि सुमन जी सही मायने में एक अमर साहित्यकार थे। जिनकी लेखनी में कवि-हृदय के स्वच्छन्द भाव और मुख से प्यार व दुलार सदैव प्रस्फुटित होता था। विनोद कुमार झा ने अपने संबोधन में आचार्य सुमन को साहित्य सौंदर्य का अद्भुत उपासक व महान राष्ट्र भक्त बताया। दुर्गा नंद झा ने सुमन जी को अपने सद्गुण के कारण स्वत: हृदयग्राही बताया। प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई ने आचार्य सुमन को सजग राष्ट्र का सजग प्रहरी बताते हुए कहा कि आचार्य सुमन अमर हैं और अमर रहेंगे.
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कहा कि सुमन जी मैथिली साहित्य के आकाश में एक ऐसे साहित्यकार के रूप में विख्यात हैं, जिन्होंने विपुल साहित्य के संयोजन और रचना के पश्चात स्वयं को ही साहित्य रचना का विषय बना लिया है। यह निसंदेह प्रेरणास्पद है। आशीष चौधरी ने कहा ने कहा कि सुरेंद्र झा सुमन का मिथिला के सामाजिक एवं राजनीतिक विकास में न सिर्फ अभूतपूर्व योगदान रहा, बल्कि उनके द्वारा कायम आदर्श के प्रतिमान आज भी काफी महत्व रखते हैं। पुरुषोत्तम वत्स ने आचार्य सुरेंद्र झा सुमन को ऐतिहासिक महापुरुष बताते हुए एक आम मैथिल, साहित्यकार और जनप्रतिनिधि के रूप में उनके किए कार्यों को सराहनीय व अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर डा नन्द कुमार झा, मिथिलेश मिश्र, रामाज्ञा झा, मनीष झा रघु, नवल किशोर झा, मणिशंकर राजू, पिंटू झा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया