
वैशाली | उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार द्वारा रेफरल अस्पताल मोहनपुर, राघोपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ओपीडी की स्थिति, दवा की स्थिति, जांच की स्थिति तथ एक्स-रे की स्थिति का जायजा लिया गया।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी वैशाली द्वारा बताया गया कि ओपीडी की संख्या की काफी अधिक है। साथ ही संस्थागत प्रसव भी हो रहे हैं तथा परिवार नियोजन ऑपरेशन भी किए जाते हैं। चिकित्सा एवं कर्मियों का पद स्वीकृत नहीं होने के कारण थोड़ी समस्या होती है।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बताया गया कि सभी तरह का पद स्वीकृत कर दिया गया है और 1 से 2 महीने में वित्त विभाग से स्वीकृत होकर आ जाएगा। साथ ही साथ राघोपुर अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर सभी तरह के चिकित्सीय सुविधा एवं जांच की सुविधा मरीजों एवं उनके परिजनों को हमेशा मिलता रहे इसको ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया है। जो सुविधा रेफरल अस्पताल में मिल रही थी उससे वह संतुष्ट नजर आए तथा और बेहतर करने हेतु संकल्प लिया गया।
मौके पर जिला पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक वैशाली सिविल सर्जन वैशाली, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी थाना अध्यक्ष , प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य), जिला योजना समन्वयक एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया