
हाजीपुर | वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार ने जानकारी दिया कि, 2 लाख के इनामी टॉप 10 अपराधी रवि सहनी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रवि सहनी के पास से एक देसी कट्टा दो कारतूस बरामद किया । 2 लाख के इनामी अपराधी डकैती, लूट, आर्म्स एक्ट जैसे 8 कांड में वांछित था।
अनुमंडल पुलिस अधिकारी महुआ और महनार के नेतृत्व में एक विशेष टीम की गठन किया गया। तकनीकी और माननीय आसूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी रवि सहनी को एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
वैशाली जिले के अलग-अलग थाना में विभिन्न मामला दर्ज है। डकैती, लूट,आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों में रवि साहनी पर 17 कांड दर्ज है। वहीं आठ कांड में वांछित था। वैशाली SP रवि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस रवि साहनी के सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। सहयोगी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया