बिहार में जीतेंगे सभी सीटें: उपेंद्र कुशवाहा
पटना: बिहार में एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उपेंद्र कुशवाहा ने यह बातें अपनी पार्टी के एक साल पूरे होने के बाद आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
यादों की उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का गठन एक साल पहले किया गया था और पार्टी गठन के एक साल होने के उपलक्ष में ही इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य नेताओं के साथ केक काटकर अपनी खुशियों का इजहार किया।
हालांकि यह भी बता दे की उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड से अलग होने के बाद जब अपनी पार्टी का गठन किया था तब उन्होंने राष्ट्रीय लोक जनता दल का नाम दिया था। लेकिन चंद रोज पहले ही चुनाव आयोग की तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उनकी पार्टी का नाम अब राष्ट्रीय लोग मोर्चा हो गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस 1 साल में ही हमारी पार्टी काफी मजबूत हो गई है।
उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन्म विश्वास यात्रा के बारे में कहा कि वह यात्रा कर रहे हैं। यह उनकी पार्टी का काम है लेकिन वह कुछ भी कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है। एनडीए का ही बोलबाला है एनडीए का बोलबाला रहेगा नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।
वहीं शिक्षा विभाग केके पाठक के ऊपर अपनी बातों को रखते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह अच्छे अधिकारी हैं। उन्होंने कुछ अच्छे काम किए हैं लेकिन सनकी अधिकारी हैं। ऐसे फरमान जारी करते रहते हैं। जिसका कोई मतलब नहीं। टीचरों की साख बढ़ानी पड़ेगी तब एजुकेशन ठीक होगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया