दरभंगा,
दरभंगा, कुशेस्वरस्थान अरराही गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच पॉलीथिन विरतण के दौरान एक युवक की मौत नदी मे डूबकर हो गई है। स्थानीय लोगो ने घटना स्थल से शव को निकालकर सीएचसी ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय अंचल अधिकारी ने थाना के माध्यम से शव डीएमसीएच भेजकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बुचो ठाकुर 32 वर्ष के रूप में कई गई है।

बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि खुद दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने अपने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को देते हर4 कहा की एक दिन पहले किरतपुर में एक बच्ची का शव पानी में मिला था जबकि आज दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बूचो ठाकुर की मौत बाढ़ के पानी मे डूबने से हुई है। वह अपने घर से कही जा रहे थे तभी उनका पाँव फिसल जाने के कारण नदी में गिर गए जिस कारन उनकी मौत हो गयी है इसके आलावा बाढ़ में मौत की कोइ बड़ी घटना की सूचना नहीं है। वही किरतपुर प्रखंड में एक बच्चे की डूबने से मौत हुई है।

उन्होंने पुरे जिला वासियो से अपील करते हुए कहा की बहुत लोग बेवजह अपने मोबाइल में सेल्फी बनाने और वीडियो बनाने नदी किनारे या बाढ़ के पानी के पास जाते है और बड़ी घटना हो जाती है ऐसे में बेवजह ऐसे जगहों पर जाने से बचे और यह काम बिलकुल न करे ऐसी में थोड़ी सी चूक से बड़ी घटना होने की सम्भावना बनी रहती है इसे टाला जा सकता है इसके आलावा उन्होंने छोटे छोटे बच्चो के माता पिता से भी विशेष आग्रह किया की वे अपने बच्चो पर पूरी नज़र बना के रखे ताकि ज्यादा पानी के जगह बच्चे न जा सके |

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया