दरभंगा
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ,दरभंगा के अंतर्गत विश्व विद्यालय रसायन शास्त्र विभाग में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन दिनांक 29 एवं 30 जुलाई 2024 को किया जा रहा है ।उक्त सेमिनार का विषय नैनोकेमेस्ट्री एवं थैरेगनोस्टिक्स है ।विभाग के अध्यक्ष एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा कि इस सेमिनार में रसायन विज्ञान विषय के छात्र-छात्राओं ,शोधकर्ताओं एवं वैज्ञानिकों को होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया जाएगा।विभाग अध्यक्ष ने बताया कि हमारे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व स्तर के विशेषज्ञ आ रहे हैं ।देश-विदेश से भी वैज्ञानिक इस अवसर पर अपने व्याख्यान देंगे।
उक्त सेमिनार में दो की-नोट लेक्चर, 11 इनवाइटेड लेक्चर, 17 शॉर्ट इनवाइटेड लेक्चर,10 ओरल प्रेजेंटेशन एवं 42 पोस्टर प्रेजेंटेशन सहित 120 से ज्यादा देश विदेश के प्रतिभागी भाग लेंगे।इस सेमिनार में अमेरिका ,ओमान ,साउथ कोरिया के वैज्ञानिक भाग लेंगे ।भारत के विभिन्न आईआईटी ,एन आई टी ,केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित बिहार के लगभग सभी विश्वविद्यालयों के विद्वान ऑनलाइन एवं ऑफ लाइन माध्यम से अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। आज के प्रेस वार्ता के इस अवसर पर संगोष्ठी के कोषाध्यक्ष प्रो संजय कुमार चौधरी ,संयोजक डॉ अभिषेक राय एवं डॉक्टर आकांक्षा उपाध्याय एवं आयोजक सचिव डॉक्टर विकास भी उपस्थित थे।

‘प्रशांत किशोर की गारंटी बिहार को बदहाली से बाहर निकालेगी: डॉ शोएब अहमद खान’
पोथीघर फाउंडेशन एवं म. अ. रमेश्वरलता संस्कृत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय दर्शन पर व्याख्यान का आयोजन
सी.एम. साइंस कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला और संगोष्ठी का आयोजन
दरभंगा में स्कूल के हेडमास्टर की बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या!!
शिक्षकों से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रधानाचार्य ने किया आह्वान
डा जगन्नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर पूर्व विधान पार्षद ने दी श्रद्धांजलि