एशियाई कप हॉकी में भारत की जीत से प्रतियोगिता का उत्सव और रंगीन
मधुबनी, 08 सितंबर 2025 – जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह चरम पर रहा। वहीं, बिहार के राजगीर में आयोजित एशियाई कप हॉकी में भारत की ऐतिहासिक जीत ने प्रतियोगिता का माहौल और भी रोमांचक बना दिया।
कबड्डी (अंडर-16 बालिका वर्ग)
वॉटसन स्कूल परिसर स्थित खेल भवन में अंडर 16 बालिका कबड्डी मैच आयोजित हुआ।
- बेनीपट्टी टीम (उच्च विद्यालय परकौली): मनीषा कुमारी, विभा कुमारी, भारती कुमारी, प्रियंका कुमारी, रोशनी कुमारी, खुशबू कुमारी, आरती कुमारी एवं शिवानी कुमारी।
- हरलाखी टीम: आयुषी कुमारी, सोनी कुमारी, अर्चना कुमारी (1), खुशबू कुमारी, सादया ख़ातून, जया कुमारी, अर्चना कुमारी (2) एवं अंजली कुमारी।
कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। तकनीकी पदाधिकारी के रूप में पवन सिंह, अभिनव सिंह, विनय कुमार यादव, कैलाश कुमार और पारुल प्रिया मौजूद रहे।
फुटबॉल (अंडर-14 बालक वर्ग)
हाई स्कूल पंडौल के मैदान में अंडर-14 फुटबॉल मैच में हरलाखी, जयनगर, बाबूबरही, राजनगर, घोघरडीहा, खजौली और रहिका प्रखंडों के चयनित खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबला राजनगर और जयनगर के बीच खेला गया, जो पेनल्टी शूट आउट तक पहुंचा। अंततः राजनगर की टीम विजयी रही।
खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन
माननीय विधायक शुधांशु शेखर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना और अनुशासन की मिसाल बताया। उन्होंने बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सतीश दास, प्रवीण कुमार ठाकुर, राकेश गुडडू, सुनील ठाकुर, संतोष शर्मा, मुकेश झा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
आगामी कार्यक्रम
जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को –
- साइकिलिंग प्रतियोगिता
- फुटबॉल (अंडर-16 बालक वर्ग) – उच्च विद्यालय पंडौल
- कबड्डी (अंडर-16 बालक वर्ग) – खेल भवन, वॉटसन स्कूल परिसर
आयोजित किए जाएंगे

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया