निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की तैयारी तेज़, 280 मास्टर ट्रेनर्स को विशेष प्रशिक्षण
मधुबनी, शुक्रवार। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारियों के तहत आज से जिले में मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, मधुबनी के निदेशानुसार यह प्रशिक्षण डीआरडीए सभागार में आयोजित किया जा रहा है।
मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद ने बताया कि जिले के कुल 280 मास्टर ट्रेनर्स इस सत्र में शामिल होंगे। प्रशिक्षण को चार शिफ्ट में संचालित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक सत्र में 70-70 प्रशिक्षकों को बारी-बारी से प्रशिक्षण मिलेगा।
प्रशिक्षण का संचालन अनुभवी जिला मास्टर ट्रेनर्स— शैलेन्द्र कुमार घोष, मो. नुरुल एन नूरी, शंकर प्रसाद सिंह, सतीश चंद्र झा, राजेश कुमार रंजन, कमलेश झा, पवन कुमार सिंह, प्रकाश सिंह बादल और पवन कुमार जकी द्वारा किया जा रहा है।
नोडल पदाधिकारी नीरज कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। इसमें ईवीएम (EVM) हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, मॉक पोल, निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रपत्रों की प्रविष्टि, और मतदान पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर सहायक नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार झा ने मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वीवीपैट के उपयोग, पीठासीन पदाधिकारियों के कर्तव्य और मतदान केंद्र पर बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को आत्मसात कर अन्य मतदानकर्मियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव सुचारू और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया