बिहार की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। राज्य में शराबबंदी कानून होने के बावजूद जहरीली शराब से करीब 39 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार सरकार पर हमला बोला जा रहा है। साथ ही वो नीतीश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं अब इस मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा है कि शराब के धंधे में राजद के लोग ही जुड़े हुए हैं..दरअसल, जब डिप्टी सीएम से शराबबंदी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। कार्रवाई कर रही है। किसी को छोड़ नहीं जाएगा सभी शराब माफियाओं पर कार्रवाई होगा। वहीं इस दौरान विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सामने आकर कहेंगे कि वो अब अपराधियों को उम्मीदवार नहीं बनाएंगे।उन्होंने कहा कि राजद अपराधियों और शराब कारोबारियों को अपना उम्मीदवार बनाती है। उन्होंने कहा कि जब मैं विपक्ष में था तो मैं इन चीजों पर सवाल उठता था उसे समय तेजस्वी यादव कुछ नहीं बोलते थे हम उसे समय भी निंदा करते हैं और अभी भी जिस तरीके से मौत हो रही है हम उसकी निंदा करते हैं सरकार पूरी तरीके से इस मामले में कार्रवाई करेगी।बिहार फिल्म कॉन्क्लेव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी ने बिहार को बदलने की कोशिश की है। लोगों ने पहले बिहार के छवि को बर्बाद कर दिया था। जंगलराज के समय बिहार की छवि क्या थी आज पहली बार हमलोग फिल्म फेस्टिवल के लिए लोगों को बुला रहे हैं और इसमें कई बड़े फैसले होने की संभावना है

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया