मधुबनी: पुलिस ने लोजपा पार्टी कार्यालय डकैती कांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का उद्भेदन किया।
घटना का विवरण
13 सितम्बर 2025 की रात्रि में लोजपा पार्टी कार्यालय में डकैती की घटना ने जिलेभर में सनसनी फैला दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर अपराधियों की तलाश शुरू की।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
20 सितम्बर की रात राजनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन अपराधी एक बाइक पर सवार होकर आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती दल ने कसियौना पुल के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अपराधी
- रविन्द्र कुमार सिंह (निवासी: गोबरौरा, थाना-खजौली)
- राजीव रंजन रौशन (निवासी: खजौली)
- नवीन कुमार (निवासी: मैनाटोला, थाना-खजौली)
बरामदगी
- 01 देशी कट्टा
- 03 जिंदा कारतूस
- 02 मोबाइल फोन
- 01 पल्सर मोटरसाइकिल
आपराधिक पृष्ठभूमि
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके विरुद्ध राजनगर, खजौली, रहिका, बेला (सीतामढ़ी) और दरभंगा सहित कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में खुलासा
तलाशी के दौरान हथियार और अन्य सामान बरामद होने के बाद कड़ी पूछताछ की गई। तीनों अपराधियों ने लोजपा कार्यालय डकैती कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और घटना में शामिल अन्य 09 साथियों के नामों का भी खुलासा किया।
विधिक कार्रवाई
गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ राजनगर थाना कांड संख्या 421/25 (दिनांक 21.09.2025) दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश जारी है और शीघ्र ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया