*पटना:* जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर समाज में जाति की संख्या और हिस्सेदारी पर जवाब देते हुए कहा कि बिहार में कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि प्रशांत किशोर भी तो जाति की ही बात कर रहे हैं। मैं बिल्कुल ऐसी बात नहीं कर रहा हूं। बिहार के लोगों के बीच चर्चा है कि जिसकी जितनी संख्या है उस हिसाब से भागीदारी दी जाएगी। तो इस हिसाब से दूसरे दलों और प्रशांत किशोर में फर्क क्या है? फर्क ये है कि जन सुराज का मानना है कि हर समाज में काबिल लोग हैं और हर काबिल आदमी किसी न किसी समाज का है। अगर बांटने वाले की नीयत में खोट न हो तो ये व्यवस्था ये सामंजस्य बनाया जा सकता है। जिसकी जितनी संख्या है उसमें से उतने काबिल लोगों को मंच पर बैठाया जाए यही जन सुराज की परिकल्पना है।

किसी भी समाज से आने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा न कम हिस्सेदारी मिले यह जन सुराज की पहली प्राथमिकता होगी। आप अपना हक लीजिए दूसरे की मत मारिये। बिहार में आकर कुछ लोग हमें कहते हैं कि यादव जी लोग हमें वोट नहीं देंगे। वोट दे या न दें अगर समाज में 15 प्रतिशत लोग यादव समाज के हैं तो ये जन सुराज की जिम्मेदारी है कि इसको बनाने वालों में इसकी पदाधिकारियों में इसको चलाने वालों में इसके टिकट में 15 प्रतिशत यादव समाज की भागीदारी भी होनी चाहिए। इस भावना को हम सब को आत्मसात करना होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस