2 से 4 नवंबर तक श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में आयोजन, ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू
बेनीपट्टी (मधुबनी): मिथिलांचल सर्वांगीण विकास संस्थान के तत्वावधान में आगामी 2 से 4 नवंबर तक बेनीपट्टी स्थित श्री लीलाधर प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय 41वां “मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह” का आयोजन होगा। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
बेनीपट्टी मुख्यालय के एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष अमरनाथ झा भोलन, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. एमटी रेजा, प्रधान महासचिव रामबरण राम, संगठन सचिव संतोष कुमार झा कन्हैया, संतोष कुमार मिश्र व प्रवक्ता विनय कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले इस समारोह में मिथिला-मैथिली के मूर्धन्य विद्वान, कवि, प्रख्यात कलाकार, प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता शिरकत करेंगे। संस्थान पिछले 41 वर्षों से लगातार इस समारोह का आयोजन कर रहा है।
समारोह का कार्यक्रम
-
पहला दिन (2 नवंबर):
- संसारी पोखरा स्थित विद्यापति स्मारक से विद्यापति चौक तक जगत जननी माँ जानकी की शोभायात्रा।
- मंगलाचरण, उद्घाटन, स्वागत गान, माल्यार्पण।
- स्मारिका विमोचन, विद्यापति गीत, मैथिली नाटक का मंचन और सम्मान सत्र।
दूसरा दिन (3 नवंबर):
- लोकगाथाओं और कविगोष्ठी का आयोजन।
- मिथिला विभूतियों—विद्यापति, सल्हेश, लोरिक, दिनाभद्री, दुलारादयाल, कारिख महाराज आदि पर विशेष सत्र।
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यकर्ता सम्मेलन।
तीसरा दिन (4 नवंबर):
- सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कार्यकर्ता प्रशिक्षण।
विशेष आकर्षण
- “मिथिला राज्य निर्माण में व्यवधान” विषय पर विचार गोष्ठी।
- पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्व. ललित नारायण मिश्र को “मिथिला अमृत महारत्न सम्मान” से मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।
- विभिन्न क्षेत्रों के 5 प्रख्यात व्यक्तियों को “मिथिला शिखर सम्मान”, जबकि 10 लोगों को “मिथिला गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा।
- पहली बार विद्वत्मा के नाम पर करीब 125 पृष्ठों का प्रथम मुख पत्र प्रकाशित होगा।
मौजूद रहे गणमान्य
प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष शत्रुधन झा, सचिव मोती मिश्र, कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार मिश्र, सदस्य कमलकांत ठाकुर, ललित कुमार झा, इंद्रदेव पाठक समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया