मधुबनी जिला प्रशासन ने आज डिजिटल क्रांति को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से ‘Madhubani First’ पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ किया। जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा, ने DRDA सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे इस अभिनव डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का लोकार्पण किया। यह पहल जिले में प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह पारदर्शी, उत्तरदायी एवं त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
पोर्टल का उद्देश्य एवं महत्व*
Madhubani First Dashboard एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की समर्पित आईटी टीम ने विकसित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सिंगल-विंडो सिस्टम के तहत प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, सुगम , जबाबदेह और समयबद्ध बनाना है। इस पोर्टल से सभी प्रकार की रिपोर्टिंग की जायेगीं जिससे प्रशासनिक स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को नई दिशा मिलेगी।*

जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा —
“यह पोर्टल सिर्फ एक तकनीकी पहल नहीं है, बल्कि यह सुशासन की ओर एक मजबूत कदम है। इसके माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित होगा।”*
यह पोर्टल प्रशासनिक कार्यों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग और डेटा-ड्रिवन डिसीजन मेकिंग को सक्षम बनाने वाला है।
इसकी प्रमुख विशेषताएँ
- योजना मॉनिटरिंग (Scheme Monitoring)
- विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की रियल-टाइम ट्रैकिंग।
- भूमि आवश्यकता समीक्षा (Land Requirement Review)
- सभी विभागों में भूमि संबंधी आवश्यकताओं की केंद्रीकृत समीक्षा एवं प्रबंधन।
- मैदानी निरीक्षण प्रबंधन (Field Inspection Management)
- निरीक्षण रिपोर्टों और अनुपालन की स्थिति की डिजिटल निगरानी।
- जवाबदेही ढांचा (Accountability Framework)
- पोर्टल के माध्यम से ही शोकॉज नोटिस जारी करने और दंडात्मक कार्रवाई की सुविधा।
- दैनिक कार्य आवंटन (Daily Work Assignment)
- महत्त्वपूर्ण कार्यों का आवंटन, प्रगति मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध फॉलो-अप।

नई व्यवस्था: जवाबदेही सुनिश्चित करने वाला तंत्र
इस पोर्टल के माध्यम से सभी विभागों को अब अपना प्रगति प्रतिवेदन (Progress Report) ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कार्य की अगली समय-सीमा पोर्टल में अपडेट की जाएगी, और यदि निर्धारित तिथि तक प्रगति नहीं होती है, तो सिस्टम स्वतः उस कार्य को कार्रवाई हेतु चिह्नित कर देगा। यह सुविधा पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी।*
DRDA सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, एवं तकनीकी टीम मौजूद रही। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब से सभी रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग कार्य केवल इस पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी, और इन्हीं आंकड़ों के आधार पर समीक्षा बैठकें होंगी।
इस अवसर पर एडीएम मुकेश रंजन,एडीएम लोकशिकायत राजेश कुमार,सहित कई वरीय अधिकारी एवं पोर्टल को विकसित करने वाली समर्पित आईटी टीम के सदस्य —*
जिला आई.टी.प्रबंधक आशीष कुमार, एवं अन्य आई.टी. प्रशांत कुमार, अजय कुमार, राज कमल कुमार, चंदन कुमार, दीवाकर कुमार एवं सूरज कुमार — भी उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “जिला आई.टी.टीम द्वारा तैयार किया गया यह पोर्टल मधुबनी को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में एक मिसाल बनाएगा।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया