*विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष सर्पदंश के 10 लाख से अधिक मामले आते हैं, जिसमें औसतन 80,000 के आसपास लोग अपनी जान गंवा देते हैं.*
*• सर्पदंश की घटना को कम करने के लिए रात को सोते समय मच्छरदानी लगाएं. सर्पदंश के उपरांत सर्वप्रथम सांप की पहचान कर लें और शीघ्र ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. झाड़ फूंक के चक्करों से बचें.*
*• प्रस्तुति के दौरान उमड़ रही लोगों की भीड़. नुक्कड़ नाटकों को देखने के साथ मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर रहे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग.*
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सूचीबद्ध कलाजत्था टीम के द्वारा 10 सितंबर को जिले के पंडौल, दहिवत माधोपुर, बिथौनी, विस्फी, मधवापुर, बासुकी बिहारी, महिसवारा बेला, घोंघौर पश्चिमी, लौकही, लखनौर, गेहूमाबैरिया, सैनी आदि पंचायत में सर्पदंश से बचाव से संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई.
सूचना एवं जनसंपर्क तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध स्क्रिप्ट के आलोक में हुई प्रस्तुति के दौरान सर्पदंश की घटना एवं उसके प्रभाव को कम से कम करने के लिए जन सामान्य को स्थानीय भाषा में ‘क्या करें’ व ‘क्या न करें’ के बारे में जागरूक किया गया. नुक्कड़ टीम ने प्रस्तुति के दौरान बताया कि सर्वप्रथम तो सर्पदंश से बचने का प्रयास करें. भारत में सर्पदंश का सर्वाधिक मामला करैत सांप के काटने से होता है. यह सांप अंधेरे में घर में घुसकर भी काटता है. इसलिए सोते समय हमेशा मच्छरदानी का उपयोग करें. अंधेरे में कभी खाली पैर न निकलें. बहुत दिनों से बंद पड़े कमरे को खोलने व पुराने रखे कबाड़ में हाथ लगाने से पहले सावधानी बरतें. बरसात के मौसम में जूते या हेलमेट आदि पहनने से उसको अच्छे से जांच लें.
सर्पदंश की घटना होने पर काटे हुए जगह को साबुन से धोएं. दांत के निशान की जांच करें. कटे हुए स्थान को स्थिर करें. पीड़ित व्यक्ति को चलने फिरने न दें. घाव के ऊपर बैंडेज बांधे. पीड़ित का धैर्य बंधाएं, घबराहट से बचने को कहें. सांप की पहचान कर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे. झाड़ फूंक के चक्करों से बचें.
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचीबद्ध छह नुक्कड़ टीम जिले के विभिन्न पंचायतों की जनता को सड़क दुर्घटना, बाढ़, सर्पदंश तथा वज्रपात से संबंधित घटनाओं के बारे में अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक कर रही है. उप निदेशक परिमल कुमार ने बताया कि सभी छह टीमों द्वारा प्रतिदिन दो निर्धारित स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा. प्रस्तुति की मॉनिटरिंग हेतु ट्रेनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमन कुमार आकाश की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है.
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।*


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया