*देश में प्रति वर्ष 4 लाख एक्सीडेंट होते हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं.*
*• प्रस्तुति के दौरान उमड़ रही लोगों की भीड़. नुक्कड़ नाटकों को देखने के साथ मोबाइल में भी रिकॉर्ड कर रहे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोग.*
*• सड़क दुर्घटना से बचाव संबंधित नुक्कड़ नाटक देखने के बाद मौजूदा भीड़ ने किया हमेशा हेलमेट पहनकर अपनी लेन में चलने का लिया प्रण.
जिले के घोघरडीहा महादलित टोले पर डफली मंजीरा बजाती हुई नुक्कड़ नाटक की टीम आई है. टीम के कलाकर हाथ में माइक लेकर सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर संदेश दे रहे हैं. एक बच्चा सड़क दुर्घटना में घायल हुआ है, अस्पताल के बाहर उसके परिजन और मित्र रो रहे हैं. इलाज के बाद डॉक्टर सबको समझाते हुए बताते हैं कि देश में प्रति वर्ष 4 लाख एक्सीडेंट होते हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं. ये कोई आपदा नहीं है लेकिन इंसान की गलती की वजह से ही यह एक बड़ी आपदा बन जाती है. हम सभी को हमेशा ही बताया जाता है कि गाड़ी धीरे चलाएं, हैलमेट या सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाएं, सड़क पर हमेशा बांयें चलें. लेकिन आजकल के बच्चे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं. कभी लहरिया कट तो कभी पता नहीं कैसा-कैसा स्टंट्स मारते हैं. इस सबसे वो अपना ही नुकसान करते हैं और परिवार सब कुछ गंवा बैठता है.’
नुक्कड़ की प्रस्तुति के बाद वहां इकट्ठी पूरी भीड़ जोरदार तालियां बजाकर जिला जनसंपर्क विभाग की नुक्कड़ नाटक कलाजत्था का अभिवादन करती है और भीड़ में मौजूद हर दर्शक गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने की, अपनी लेन में चलने की और लहरिया ड्राइव न करने की प्रण करता है. गौरतलब है कि जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सूचीबद्ध कलाजत्था टीम के द्वारा 07 सितंबर को जिले के अरधावा, मधवापुर, नरेंद्रपुर, जिरौगा, करहैया पूर्वी, बोरहा गिदवास, सुगौना उत्तरी, बिदेश्वर स्थान, अररिया संग्राम, घोघरडीहा, फुलपरास आदि पंचायत में सड़क दुर्घटना से बचाव से संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई.
सूचना एवं जनसंपर्क तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा उपलब्ध स्क्रिप्ट के आलोक में हुई प्रस्तुति के दौरान सड़क दुर्घटना को कम से कम करने के लिए जन सामान्य को स्थानीय भाषा में ‘क्या करें’ व ‘क्या न करें’ के बारे में जागरूक किया गया. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचीबद्ध छह नुक्कड़ टीम जिले के विभिन्न पंचायतों की जनता को सड़क दुर्घटना, बाढ़, सर्पदंश तथा वज्रपात से संबंधित घटनाओं के बारे में अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक कर रही है. उप निदेशक परिमल कुमार ने बताया कि सभी छह टीमों द्वारा प्रतिदिन दो निर्धारित स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा. प्रस्तुति की मॉनिटरिंग हेतु ट्रेनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अमन कुमार आकाश की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है.
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।* 

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया