मधुबनी, 31 अगस्त।
जिला प्रशासन, मधुबनी ने विभागीय कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल शुरू की है। इसके तहत पंचायत स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मियों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, किसान सलाहकार, तकनीकी सहायक, टोला सेवक, तालिमी मरकज, विकास मित्र, आवास सहायक, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका जैसे कर्मियों के कार्य का आकलन किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि कर्मियों की टैगिंग करते हुए प्रतिवेदन प्रत्येक माह की 25 तारीख तक जिला गोपनीय शाखा में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके आधार पर चयनित नाम जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों का मनोबल बढ़ाएगी और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
स्पष्ट किया गया है कि यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और उत्कृष्टता की पहचान होगा। चयनित कर्मी अन्य कर्मचारियों के लिए आदर्श बनेंगे और प्रशासनिक कार्यों में गुणवत्ता एवं जवाबदेही की नई मिसाल कायम करेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया