दरभंगा,
दरभंगा , जिले के नगर थाना क्षेत्र के हसनचौक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा जबरन जबरन चंदा उगाही के दौरान मारपीट की प्राथमिकी नगर थाना में पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई है। पूजा समिति द्वारा की गई मारपीट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरभंगा पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि इस मामले की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है आरोपियो की पहचान वीडियो से की जा रही है। पहचान होते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जाता है कि शहर के हसनचौक पर प्रत्येक वर्ष विशाल आकर्षक पंडाल बनाकर दुर्गा पूजा किया जाता है। इसी क्रम में बीते दिन कमिटी के सदस्य चौधरी दिव्यांशु विमान के घर पहुँचकर जबदस्ती 1100 सौ रुपये चंदा देने को कहने लगे जिसका पीड़ित पक्ष ने विरोध करते हुए कहा कि वह इतना पैसा देने में असमर्थ है। वायरल वीडियो साफ दिखाई और आवाज दोनो आ रहा है कि इतना सुनते ही समिति के पहले एक सदस्य ने थप्पड़ मारा इसके बाद अन्य सदस्य भी बचाव करने की बजाय पीड़ित दिव्यांशु की पिटाई करने लगे जिससे उनका सीर फुट गया इसके बाद सभी उपद्रवी धमकी देते हुए भागते देखे जा रहे है। इस वीडियो के वायरल ही लोग पूजा समिति के सदस्यों द्वारा मनमानी से चंदा वसूलने पर नाराजगी जाहिर कर रहे है।

इस सम्बंध में सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि हमलोग के पास भी वायरल वीडियो आया है वीडियो को देखकर उपद्रवी को पहचान किया जा रहा है। इस मामले को पीड़ित के द्वारा दिये गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो से पहचान होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पूजा समितियों से अपील किया कि किसी भी व्यक्ति बस,टेम्पो, चार चक्का वाहनों से जबरदस्ती चंदे की वसूली ना करें शिकायत मिलने पर शख्त कार्यवाई की जाएगी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया