
मोतिहारी
जिला जज ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर मोतिहारी से 14 सितंबर को लगनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर आमजनों को जागरूक करने के उदेश्य से न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला जज देवराज त्रिपाठी ने कहा कि इन रथों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार- प्रसार किया जाएगा। इससे आमजनों में जागरूकता आएगी। यह ऐसा अदालत है, जिसके बारे में सभी को जानना बेहद जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के तत्वावधान में 14 सितंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मोतिहारी स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जाएग। जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा। सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले, दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बिजली, पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित एनआई एक्ट 138 के अन्तर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह- समझौते के आधार पर किया जायेगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिल्कुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं। मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष उपाध्याय, राष्ट्रीय लोक अदालत के कर्मी राजेश कुमार, करूणेश कुमार सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया