दरभंगा,
दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के आसी गाँव मे आज मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार पंडित विष्णु देव झा विकल के प्रथम पुण्यतिथि को विकल स्मृति दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि पंडित विष्णु देव झा विकल ने आरंभिक दिनों मे कोलकाता रहते हुए मैथिली की सेवा आरंभ कर दी थी। उन्होंने कहा कि मैथिली के दधीचि कहे जाने वाले बाबू साहेब चौधरी के सानिध्य मे रहकर विकल जी ने मिथिला के गाँव गाँव मे जाकर लोगों को मैथिली के प्रति जागरूक किया। आज हमे उनके पुण्यतिथि पर उनके किए कार्यों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। स्मृति दिवस पर बोलते हुए मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा ने कहा कि विकल जी ने मैथिली साहित्य की अनन्य सेवा की है। हमे आज यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके अप्रकाशित कीर्तियों को प्रकाशित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें। अपने उद्बोधन में महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा ने कहा कि विकल जी ने मैथिली साहित्य भंडार को समृद्ध करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।आदर्श मैथिली परिषद आसी के बैनर तले आयोजित इस समारोह मे अपने विचार रखते हुए उदय चंद्र लालदास विकल जी के साथ बचपन में बिताए गये क्षणों को स्मरण किया। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष शंभु नाथ मिश्र ने कहा कि विकल जी हमलोगों के आदर्श थे और उनके पदचिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम मे कृपानाथ झा, दया नाथ झा, गोपी नाथ झा, वेदनाथ झा, शंकर मिश्र, सुनील मिश्र, राजीव चौधरी आदि वक्ताओं अपने विचार व्यक्त किए। संजीव कुमार मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया