
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है. 11 जून 1948 को उनका जन्म हुआ था. लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन का इंतजार उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को विशेष रूप से रहता है.लालू यादव का 77वां जन्मदिन पर राबड़ी आवास पर केक काट कर मनाया गया.दरअसल, लालू प्रसाद के 77वें जन्मदिन को आरजेडी समारोहपूर्व मना रही है। आरजेडी प्रदेश कार्यालय में लालू के जन्मदिन को लेकर भव्य तैयारी की गई है। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास और आरजेडी दफ्तर के बाहर जन्मदिन को लेकर बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। सुबह से ही कार्यकर्ता और पार्टी के नेता केक और मिठाई लेकर राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। गठबंधन के नेता भी बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।इस मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता 77 पाउंड का केक लेकर राबड़ी आवास पहुंचे, जहां लालू प्रसाद ने पत्नी राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य समेत पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटा और कार्यकर्ताओं को अपने हाथ से केक खिलाया। एक कार्यकर्ता तो 77 किलो का लड्डू लेकर राबड़ी आवास पहुंच गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
राज्य के हर जिला मुख्यालय और प्रखंड मुख्यालय पर लालू प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इससे पहले लालू प्रसाद ने देर रात अपने परिवार के लोगों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया