मधुबनी: जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर गठित सभी 23 कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनाव कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता को बर्दाश्त न करने की सख्त चेतावनी दी।
जिम्मेदारी निभाने का दिया निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अभी से ही अपने-अपने कोषांगों को एक्टिव करें और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कोषांग गंभीरता और तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने कोषांग की बैठक कर कार्यवाही प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं।
मतदाता जागरूकता पर जोर
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारियों को शीघ्र ही जिला स्वीप प्लान तैयार करने और मतदाता जागरूकता गतिविधियों को तय कैलेंडर के अनुसार लागू करने का निर्देश दिया।
कार्मिक कोषांग को सख्त आदेश
उन्होंने कार्मिक कोषांग को निर्देश दिया कि सभी विभागों से शेष कर्मियों की सूची अविलंब प्राप्त करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई विभाग अपने कर्मियों का डेटा छुपाता है तो संबंधित कार्यालय प्रधान पर निर्वाचन एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्मिक कोषांग को कल तक बकाया विभागों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डिजिटल समन्वय की व्यवस्था
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपना-अपना व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं, ताकि त्वरित संचार और समन्वय स्थापित हो सके।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, डीआरडीए निदेशक, डीपीआरओ परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार समेत सभी वरीय, नोडल एवं सहायक पदाधिकारी उपस्थित थे।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया