पिछले दो तीन दिनों से एक विडियो वायरल हो रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्र बासोपट्टी और हरलाखी प्रखंड के गांवों और आसपास के इलाके में एक खूंखार शेर भटक रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो नहीं पता लेकिन इस क्षेत्र के लोग डरे सहमें जरूर है। बताया जा रहा है कि यह बाघ नेपाल के जटही बोर्डर के आसपास से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है और पहले हरलाखी के विभिन्न भागों में घूमते हुए फिर बासोपट्टी प्रखंड तक पहुंच गया है।

विडियो में जो दिख रहा है वह कलुआही बासोपट्टी रोड है जहां से यह बाघ सड़क पार कर खेतों में जा रहा है। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो प्रशासनिक पदाधिकारी हीं बता पायेंगे लेकिन इस क्षेत्र में इस बाघ को लेकर चर्चा बहुत है। अभी तक कोई अनहोनी की सूचना तो नहीं है लेकिन इस खबर से इस क्षेत्र के लोग भयभीत जरूर हैं। कभी कभी चिता के घूमने की खबर जरूर सुर्खियों में रहती थी लेकिन बाघ की खबर पहली बार फैल गई है। लोग इस खबर को लेकर तरह तरह की चर्चा करते दिख रहे हैं। अगर सही में बाघ क्षेत्र में विचरण कर रहा है तो यह बहुत ही चिंतनीय विषय है। इस पर वन विभाग और प्रशासन को आगे आकर स्पष्ट संदेश लोगों को देना चाहिए नहीं तो लोग भय और आतंक के माहौल में जीते रहेंगे। अगर यह अफवाह है तो फिर इस तरह का विडियो क्यों वायरल हो रहा है इसका भी खुलासा जरूरी है।

जो भी हो इसका पता लगाना बहुत जरूरी हो गया है। अगर सही में बाघ घूम रहा है तो किसी भी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। कुछ दिन पूर्व ऐसी खबर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मंगूरहा से आई थी । कहा गया था कि इस जंगल में बाघों की संख्या अधिक हो गई है। इस क्षेत्र में तो बाघ जंगल से निकलकर बाहर आता रहता है और लोग हताहत भी हो चुके हैं। पिछले दिनों बाघों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था जिसमें लड़ने वाले दोनों बाघ बुड़ी तरह ज़ख़्मी हो गया था। लेकिन विभागीय पहल तत्काल होने से इसे रोका गया था। इस जंगल में बाघों की संख्या अधिक होने से कुछ परेशानी तो है लेकिन इसे सुरक्षित रखने और बाहर नहीं निकलने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। कहीं ऐसा तो नहीं इसी जंगल से यह बाघ निकलकर नेपाल के रास्ते यहां तक पहुंच गया है। जो भी हो विभाग और प्रशासन को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए नहीं तो लोग भय और आतंक में जीते रहेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया