मधुबनी नगर मुख्यालय के वार्ड- 42 कोतवाली चौक पर मधुबनी एस पी आवास के नजदीक पटना से होकर दरभंगा के रास्ते मधुबनी आ रही पैसेंजर से भरी तेज रफ्तार बस से चालक का संतुलन बिगड़ जाने से बस अनियंत्रित होकर एक घर में ठोकर मार दी। शिवगंगा नाम की बस ने जैसे ही घर में ठोकर मारी बस के अंदर बैठे यात्रीयों में चिख पुकार मच गया और देखते ही देखते दुर्घटना स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। गनीमत की बात रही की इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जान-माल की नुकसान नहीं हुआ। लोगो की जान बाल-बाल बची। बस दुर्घटना की जानकारी नगर थाना को मिली। नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लेकर मधुबनी नगर थाना लेकर आई। जहां चालक से पुछताछ और घटना को लेकर परताल जारी है।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*