थाना क्षेत्र के जीबछ चौक के समीप मोमबत्ती फैक्ट्री में रविवार पूर्वाह्न में अचानक आग लग गई। आग लगने से मोमबत्ती फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना में कारखाना के बगल में बकरी पालन केन्द्र भी जल गया। एक दर्जन से अधिक बकरी भी जल गई। बकरी पालन के शेड से सटे एक जेसीबी भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया फैक्ट्री के आनर सुनील कुमार ने सीओ अभय कुमार एवं थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार को बताया कि दस लाख से अधिक मूल्य की जेसीबी, मोमबत्ती कारखाना एवं पंद्रह बकरी जल गई है।

अगलगी की घटना की सूचना अग्निशामक बल को दिया गया। अग्निशामक दस्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इसी बीच फैक्ट्री के मालिक सुनील कुमार व अन्य लोगों ने 12 वजे रहिका थाना को फोन कर इसकी सूचना दी जबतक आग पर काबू पाया।आग की लपट और धुआं धुआं से आस पास के लोग भयभीत हो गए। अगलगी के बारे में पुलिस ने बताया कि मोमबत्ती कारखाना में मजदूर खाना बना रहा था।चुल्हे की चिंगारी मोमबत्ती पर गिर पड़ा। जिसके कारण आग समूचे कारखाना में फ़ैल गया।इस घटना में अरेर थाना क्षेत्र के भदुली गांव के हरिश्चंद्र कुमार का एक जेसीबी मशीन जल गया। लोगों ने बताया कि आग बुझाने में देर होने से पूरी तरह कारखाना सहित बकरी पालन केन्द्र जल गया।सीओ एवं थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया है।पड़ित ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की संपत्ति जल गई है।जले हुए सामान का मूल्यांकन किया जा रहा है।


विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया