
पटना | राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। जिसके कारण अगले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में भारी फेरबदल की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकांश भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का ठंडा शहर रहा।
एक सप्ताह से अधिक दिनों से चल रही पछुआ हवा से तापमान में गिरावट आई है। गया जिले में ठंड बढ़ गई है। जिले में मौसम का मिजाज बदला सा दिख रहा है। दिन में धूप के जगह से थोड़ी गर्मी तो रात में सर्दी सता रही है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से नीचे है।
वही दस किलोमीटर प्रति घंटा की हवा चल रही है। लगातार न्यूनतम तापमान उतरा-चढ़ाव हो रहा है। पटना स्थित मौसम विभाग के पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि एक-दो दिन के अंदर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिससे की ठिठुरन बढ़ेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस