– इसके लिए सरकार ने पथ परिवहन निगम को 400 इलेक्ट्रिक बस, 210 डीजल बस और 359 सीएनजी बस की खरीदारी करने की दी स्वीकृति।
– बिहार सरकार की योजना अनुसार ये बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या, वाराणसी और जनकपुर में माता सीता की जन्मस्थली समेत अलग-अलग राज्यों में स्थित विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन कराएंगी।
पटना
प्रदेश भर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए बिहार सरकार ने इसके लिए विशेष बसें चलाने की योजना को मूर्तरूप देने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत देश में मौजूद धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की सैर करवाने के लिए आईआरसीटीसी की तर्ज पर अब बिहार सरकार का परिवहन विभाग भी टूरिस्ट स्पेशल बस चलाने की योजना पर काम कर रहा है।
सरकार की योजना अनुसार ये बसें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, वाल्मीकि नगर, दरभंगा, पूर्णिया समेत राज्य के विभिन्न शहरों से चलाई जाएंगी। देश में मौजूद विभिन्न धार्मिक स्थलों की सैर करवाने के लिए परिवहन विभाग की यह योजना श्रद्धालुओं के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। इसके लिए सरकार द्वारा लग्जरी बसों की खरीदारी करने का निर्णय लिया गया है। बिहार सरकार की योजना अनुसार ये बसें श्रद्धालुओं को अयोध्या, वाराणसी और जनकपुर में माता सीता की जन्मस्थली समेत अलग-अलग राज्यों में स्थित विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों का दर्शन कराएंगी।
इसके लिए सरकार ने पथ परिवहन निगम को 400 इलेक्ट्रिक बस, 210 डीजल बस और 359 सीएनजी बस की खरीदारी करने की स्वीकृति दे दी है। खरीदारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन बसों को अलग अलग क्षेत्रों से परिचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस