काठमांडू/12 सितंबर 2025
नेपाल में जारी सियासी संकट के बीच देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिल गई हैं। नेपाल के पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने शुक्रवार देर शाम उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गौरतलब है कि ओली सरकार के गिरने के बाद नेपाल में नए नेतृत्व को लेकर असमंजस बना हुआ था। इस बीच राजधानी काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में देर रात हुई महत्वपूर्ण बैठक में संवैधानिक विशेषज्ञों और शीर्ष पदाधिकारियों के बीच सहमति बनी कि देश की बागडोर अंतरिम रूप से सुशीला कार्की को सौंपी जाए।
इस निर्णय के साथ ही सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गईं। इससे पहले उन्होंने नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी इतिहास रचा था।
सुत्रों के अनुसार, कार्की को प्रधानमंत्री बनाने में जन-आंदोलन कर रही नई पीढ़ी (Gen-Z मूवमेंट) का भी अहम योगदान रहा, जिसने उनके नाम का पुरजोर समर्थन किया।
अब उम्मीद की जा रही है कि उनकी अगुवाई में नेपाल में स्थायी सरकार के गठन की राह आसान होगी।
इस मौके पर राष्ट्रपति, आर्मी चीफ, संसद अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट
रेलवे का नया नियम, अगर आप भी ट्रैन से यात्रा करते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है !