सुपौल | जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र का 100% निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे। बैठक में PMMVY, MKVY एवं परवरिश योजना का 200% लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस विषय पर साप्ताहिक प्रतिवेदन की जांच जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी। इसके अलावा तटबंध के अंदर पड़ने वाले सभी आंगनबाड़ी केंद्र का विशेष तौर पर निरीक्षण सुनिश्चित करेंगे।
इस बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मीगण उपस्थित थे।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।