एस एन श्याम / अनमोल कुमार
पटना
पटना जिला की सीमा से सेट जहानाबाद के मखदुमपुर में बामावेर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वर श्याम मंदिर में रविवार को तड़के हुई भगदड़ से तीन महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए ।घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद और गया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतक के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुआवजा देने का ऐलान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहानाबाद के मखदुमपुर के बनावार पहाड़ी पर चौथी सोमवारी को बाबा सिद्धेश्वर नाथ पर जलाभिषेक के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुट्ठी भर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। भगदड़ का कारण अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा लाठी चटकाए जाने का है ।जबकि जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकर्ता पांडे ने बताया कि कांवरिया और फूल विक्रेता के बीच विवाद के कारण हुआ है ।भगदड़ की जांच के लिए बरीय ।पदाधिकारी के एक टीम बनाई गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्य जनक बताया ।उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया इसके साथही घायल लोगों के इलाज के लिए प्रति व्यक्ति ₹50000 दिए जाएंगे।
मृतकों में सुशीला देवी किरण कुमारी पूनम देवी और प्यारे पासवान की पहचान हुई है जबकि अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। भगदड़ की जानकारी मिलते हैं जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया।
जहानाबाद जिला मुख्यालय के साथी पटना से भी पुलिस एवं प्रशासन के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस