
सिवान | समाहरणालय सभागार सिवान में आयोजित कार्यक्रम जिला पदाधिकारी सिवान के ‘जनता दरबार’ में सिवान जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये कुल 90 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गयी।
जिसमें अलग-अलग विभागों यथा-अपर समाहर्त्ता कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, पंचायत कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, कृषि कार्यालय, परिवहन कार्यालय, जिला कल्याण कार्यालय, विकास शाखा, राजस्व शाखा, सामाजिक सुरक्षा, डी०आर०सी०सी० कार्यालय, बैंकिंग, थाना, प्रखंड कार्यालय, एवं अंचल कार्यालय इत्यादि से संबंधित प्राप्त आवेदन-पत्रों/समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा उक्त समस्याओं का ससमय नियमानुसार निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान,अपर समाहर्त्ता सिवान, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान एवं प्रभारी पदाधिकारी नजारत शाखा सिवान आदि उपस्थित रहे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया