संविधान के चौथे स्तम्भ को सशक्त करने के उद्देश्य से नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा देश के विभिन्न प्रान्तों के योग्य पत्रकारों को 9 सितंबर से लेकर प्रतिदिन सात दिनों तक आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” के बैनर तले एक संवैधानिक अधिकार के तहत नैतिकतापूर्वक और सुव्यवस्थित तरीके से देश के विभिन्न राज्यों के पत्रकारों को प्रत्येक वर्ष की भांति 2024 में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एसोसिएशन की अध्यक्ष सुश्री गीता कौर की अध्यक्षता में “पत्रकार प्रशिक्षण-कार्यक्रम” संचालित किया गया ; जिसकी माॅडरेटर सुप्रिया सिंह के द्वारा इस बैच के सभी पत्रकारों को अति आवश्यक व ज्ञानवर्धक बिन्दुओं और उससे संबंधित प्रश्नोत्तरों को लिखवाया गया ।
समाज और राष्ट्रहित में लगातार कार्य कर रहे समर्थ पत्रकारों के नैतिक, सामाजिक और राष्ट्रीय मूल्यों को परिभाषित करने हेतु नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री कुमुद रंजन सिंह के निर्देशन में आयोजित हुए इस ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड से सुशील कुमार झा, गुजरात से प्रीति जैन और ममता सिंह, उत्तर प्रदेश से श्यामपाल सिंह, बेंगलुरु से निकिता मेहता और मध्य प्रदेश से राम कुमार सिंह चौहान प्रशिक्षण में प्रतिभागी बने । जिसमें पूरे प्रशिक्षण-सप्ताह में पत्रकारों का ज्ञानवर्धन करने हेतु एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री कुमुद रंजन सिंह के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित प्रशिक्षक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री चंद्रभूषण मिश्र कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन के प्रोग्राम एंकर डाॅo संजय विजित्वर, वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश पंवार, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज नारायण सिंह, ‘हिन्दुस्तान’ समाचार-पत्र, बिहार के उप संपादक श्री आशुतोष कुमार आर्य,पटना उच्च-न्यायालय के अधिवक्ता और झारखंड के लाॅ-ऑफिसर श्री संजय कुमार पांडेय, महाराष्ट्र के विद्वान वरिष्ठ पत्रकार डाॅo बालकृष्ण महाजन, पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट एवं पत्रकार श्री शिवानंद गिरी एवं पुनः अंतिम दिन वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार तथा समाजसेवी श्री चंद्रभूषण मिश्र कौशिक जी के द्वारा गुणवत्तापूर्ण-पत्रकारिता के सभी आयामों से संबंधित अमूल्य शिक्षा प्रदान की गई जो एक आदर्श पत्रकार की उत्कृष्ट-पत्रकारिता के लिए वरदान साबित हुआ है तथा जो अति सराहनीय होने के साथ-साथ सभी पत्रकार के लिए स्मरणीय भी है ।
हलांकि, वर्तमान परिस्थिति के अनुसार ये सच है कि जनता के विश्वास को कायम रखने की उस आवश्यकता, जो पत्रकारिता के लिए एक अहम चुनौती भी है, की विस्तृत चर्चा के साथ पत्रकारों की स्वतंत्रता, दक्षता, यशता, और उनके बहुआयामी सोचयुक्त निष्पक्ष कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई , जिसके सभी आवश्यक अवयवों का सदुपयोग करते हुए पत्रकारों को भयमुक्त होकर और पारदर्शितापूर्वक प्रेस-रिपोर्टिंग करने की जरूरतों को महसूस किया गया ।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी पत्रकार-साथी, परस्पर सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ एक-दूसरे से पुनर्परिचित होते हुए प्रशिक्षणदाता विद्वान प्रशिक्षकगण के प्रति आभार व्यक्त किए । साथ ही, “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” के सभी गुरूतुल्य संचालनकर्ता-पदाधिकारी को सादरभाव के साथ कोटि-कोटि धन्यवाद अर्पित किया गया जिस पर एसोसिएशन के द्वारा अग्रेतर कार्य की जानकारी देते हुए और सभी पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशिक्षण को समाप्त किया गया ।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*