दरभंगा,
सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत शनिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। “स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है। क्योंकि इसका हमारे जीवन में चतुर्दिक प्रभाव पड़ता है। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है। अपितु, इसका संबंध हमारे नैतिक मूल्यों से भी जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और साफ वातावरण से हमारी सोच में सकारात्मकता आती है और हमारा जीवन सार्थक बनता है।
विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक छात्रों ने भी प्रस्तावित विषय पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये। जिसमें इकरा, केशव, सुनीधि, आफिया आदि ने स्वच्छता के महत्व को बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर काफी आवश्यक माना। राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. सत्येन्द्र कुमार झा के संचालन एवं संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में अनेक शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. दिनेश प्रसाद साह, गणित विभागाध्यक्ष डा. अभय सिंह सहित पंकज कुमार, सानिया परवीन, वैष्णवी कुमारी, इकरा, आफिया आरजू, नरेश कुमार, विष्णु कुमार, केशव कुमार, सोनू कुमार, मो. युसूफ, बसंत कुमार आदि ने बढ़ चढ़कर भागीदारी दी।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया